News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

समाज सेवा शिविरों से विद्यार्थियों में श्रम के प्रति निष्ठा

समाज सेवा शिविरों से विद्यार्थियों में श्रम के प्रति निष्ठा

टिब्बी ब्लॉक में समाज सेवा शिविरों में युवाओं ने श्रम के प्रति निष्ठा के साथ संभाली पर्यावरण संरक्षण की कमान

बर्ड फीडिंग प्वाइंट और बर्ड शेल्टर बनाकर किए सार्थक प्रयास

टिब्बी। राजकीय विद्यालयों में संचालित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर के छठे दिन विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए बर्ड शेल्टर का निर्माण

टिब्बी नगरपालिका स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिविर प्रभारी कमल कुमार व्याख्याता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों के बारे में जानकारी एकत्रित की। सालीवाला विद्यालय में शिविर प्रभारी ज्योति गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए बर्ड शेल्टर का निर्माण किया। डबली खुर्द में शिविर प्रभारी अमित, पन्नीवाली में अनु जैन तथा प्रधानाचार्य हरलाल ढाका के नेतृत्व में विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र के उपयोग एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा अचेत व्यक्ति को सीपीआर देने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित


रामपुरा उर्फ रामसरा में नरेश कुमार, डबली कला में सुनील कुमार, सलेमगढ़ में गुरविंदर कौर, सिलवाला कला में इंद्रजीत, दो एसएसपी में बालवीर तनान, महात्मा गांधी 5 केएचआर में किशन लाल, तलवाड़ा झील में भादर सिंह, बशीर में रेखा रानी एवं पूनम वर्मा तथा 4-5 आरडब्ल्यूबी में शिविर प्रभारी मलकीत सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा परिंडे बांधना, जल संरक्षण, शाला स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।


प्लास्टिक मुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण का संदेश

मिर्जेवाली मेर में शिविर प्रभारी शीशराम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क तीर्थ यात्रा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं गुड़िया, तंदूरवाली, संस्कृत साबुआना एवं तलवाड़ा झील विद्यालयों में प्लास्टिक मुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा निस्तारण, छतों की सफाई तथा पौधों की देखभाल जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन 



बेहरवाला कला में शिविर प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट की विभिन्न सामग्री तैयार कर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पीएम श्री विद्यालय मेहरवाला में कैंप प्रभारी साहब राम के निर्देशन में आयोजित अभिरुचि शिविर के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर, खेल एवं पेंटिंग गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समाज सेवा शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.