News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शहरी सेवा शिविर–2026

शहरी सेवा शिविर–2026

टिब्बी नगरपालिका द्वारा “शहरी सेवा शिविर–2026” का आयोजन, 

वार्ड वार लगेंगे शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान 



टिब्बी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका टिब्बी द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न नागरिक सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से “शहरी सेवा शिविर–2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।

अधिशासी अधिकारी श्री बृजेश सोनी ने बताया कि शिविरों का आयोजन नगरपालिका वार्डवार प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड के लिए निर्धारित तिथि पर संबंधित नागरिकों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

शहरी क्षेत्र में वार्ड वार शिविर कार्यक्रम

शिविरों में नागरिकों को जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, बिजली-पानी एनओसी, भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा आवेदन, आवास योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि उपयोग परिवर्तन, कृषि एवं आबादी भूमि नियमन, व्यापार लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, लीज डीड, निर्माण स्वीकृति तथा अन्य नगरपालिका सेवाओं से संबंधित कार्यों में सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त नागरिकों की विभिन्न शिकायतों जैसे सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, आवारा पशु एवं अन्य जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

नगरपालिका प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्ड की निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएँ तथा अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.