News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

निःशुल्क ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर शुरू

निःशुल्क ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर शुरू

सहारणी में 13वां निःशुल्क ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, 

खिलाड़ियों को मिलेगी खेल डाइट व खेल किट

टिब्बी। गांव सहारणी में बाबा सोमारनाथ स्पोर्ट्स क्लब एवं युवा मंडल के तत्वावधान में 13वां निःशुल्क ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। क्लब के संस्थापक कोच सुनील समरिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार 13वें शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी धावकों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल डाइट तथा खेल किट उपलब्ध करवाई जाएगी।

क्लब के सचिव नरेंद्र झोरड़ ने कहा कि बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। क्लब अध्यक्ष हंसराज बिश्नोई ने बताया कि शिविर के दौरान 16 दिनों तक खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा नियमित अभ्यास कराया जाएगा।

शिविर के उद्घाटन समारोह में कोषाध्यक्ष दिलीप राम थोरी, उपाध्यक्ष राधे राम सहारण, सहसचिव मदन नोखवाल, सहकोषाध्यक्ष गोपाल कंबोज, कोच हैप्पी, साक्षी, अनिल, जगदीश वाल्मीकि सहित अनेक युवा, खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों ने अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं से शिविर का लाभ उठाकर खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.