News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर, आमजन की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प

12 जून से 15 जुलाई तक टिब्बी उपखंड की ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर  

शहरी क्षेत्र में लगेंगे वार्ड वार शहरी सेवा शिविर 

टिब्बी। राजस्थान सरकार के जन-कल्याणकारी अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टिब्बी उपखंड क्षेत्र में 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आयोजित किए जाएंगे। उपखंड अधिकारी (राजस्व) टिब्बी श्री सत्यनारायण सुथार द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया जाएगा, जहां राजस्व विभाग सहित 21 विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे।

ग्रामीण सेवा शिविर का पंचायत वार कार्यक्रम

शिविरों का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के तहत 12 जून शुक्रवार को चंदूरवाली, 15 जून को मिर्जावाली मेर, 16 जून सालीवाला, 18 जून को चाहुवाली, 19 जून को रामपुरा उर्फ रामसरा, 22 जून को मसीतावाली, व सलेमगढ़ मसानी, 23 जून को 2 केएसपी व बेहरवाला कला, 24 जून को तलवाड़ा झील व सहारणी, 25 जून को राठीखेड़ा, व डबलीकलां, 29 जून को सिलवाला खुर्द व चार केएसपी, 30 जून को शेरेका, 1 जुलाई को पन्नीवाली, 2 जुलाई को सुरेवाला, 3 जुलाई को पीरकामड़िया, 6 जुलाई को नाईवाला, 7 जुलाई को मल्लड़खेड़ा, 8 जुलाई को बशीर, 9 जुलाई को कुलचन्द्र व डबली खुर्द, 10 जुलाई को साबुआना, 13 जुलाई को खाराखेड़ा, 14 जुलाई को मेहरवाला, व गुड़िया तथा 15 जुलाई को खिनानियां सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। तलवाड़ा झील के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय व मेहरवाला के पंचायत भवन में तरह अन्य सभी शिविर ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

उपखंड अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित विभाग पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा मुख्य शिविर से पहले प्री-कैंप आयोजित कर लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों की सूची तैयार करें। शिविरों में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को नियमानुसार भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा विकास अधिकारी पंचायत समिति टिब्बी को शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार, आवश्यक व्यवस्थाओं, पेयजल, टेंट, बैठक व्यवस्था, लाउडस्पीकर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को अपनी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा विभागीय स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.