News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

‘‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’’ थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

21 जून को राजीव गांधी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

हनुमानगढ़। आयुष विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जिलेभर में जोर-शोर से की जा रही हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’’ निर्धारित की गई है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को राजीव गांधी स्टेडियम, हनुमानगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

50 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम जारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 2 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक जिले में 50 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम, व्याख्यानमाला एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आमजन को योग के महत्व एवं लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके।

95 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

काउंटडाउन कार्यक्रमों के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित विभिन्न योग गतिविधियों में अब तक 95 हजार से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

योग विषयक व्याख्यानमालाओं का भी आयोजन

बुधवार को भी जिला मुख्यालय स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में योग विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक डॉ. तीर्थ कुमार शर्मा एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

49 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योगाभ्यास

डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के 49 आयुष्मान आरोग्य मंदिर औषधालयों में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में आमजन योग से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयुष विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.