News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मिर्जावाली मेर में ग्रामीण सेवा शिविर

मिर्जावाली मेर में ग्रामीण सेवा शिविर

मिर्जावाली मेर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, शिविर में आने वाले ग्रामीण विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित 

एक पशुपालक के दो पशुओं की हानि पर 80 हजार का मिला आर्थिक संबल, विधवा महिला को पालनहार योजना, 10 परिवारों को मिला स्वामित्व


टिब्बी। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन जन तक लाभ व समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए सोमवार को ब्लॉक के गांव मिर्जावाली मेर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान सहित पात्र लोगों को सरकार की  विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। 

शिविर में पशुपालन विभाग ने एक पशुपालक कुलदीप कुमार के दो दुधारू पशुओं की हानि होने से मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 80 हजार की आर्थिक संबल दिया तो वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने 10 परिवारों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टे वितरित कर पट्टे नहीं होने से आ रही समस्याओं बका तत्काल समाधान किया तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा एक विधवा महिला को पालनहार योजना से जोड़कर लाभान्वित किया। लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की।जिससे जरूरतमंद व पात्र लोगों को लाभान्वित करने से सरकार को जनकल्याण व जन जन की सेवा साकार हो रही है। वही विभिन्न विभागों ने भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया। 


इस अवसर पर एसडीएम सत्यनारायण सुथार ने समस्त विभागों के अधिकारियों को सरकार की मंशा अनुसार कल्याण कारी योजनाओं कुंजन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की बात कही। इस अवसर शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, बीडीओ राधाकृष्ण कड़वासरा, प्रशासक प्रतिनिधि रवि सहारण, जनप्रतिनिधि इन्द्रसैन चाहर, गिरधारी टाक, मनोज पांडर, अजय कस्वां शीत विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहे। 



फोटो

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.