News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

स्टॉप डायरिया कैम्पेन (16 जून से 31 जुलाई 2026 तक)

स्टॉप डायरिया कैम्पेन (16 जून से 31 जुलाई 2026 तक)

बच्चों को दस्त रोग से बचाने के लिए से स्टॉप डायरिया कैम्पेन मंगलवार से शुरू

डेढ़ माह तक जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम, ओआरएस और जिंक की उपलब्धता होगी सुनिश्चित

हनुमानगढ़। बच्चों को दस्त रोग से सुरक्षित रखने एवं दस्त जनित मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 16 जून से 31 जुलाई 2026 तक 'स्टॉप डायरिया कैम्पेन' संचालित किया जाएगा। अभियान की थीम  'डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान' रखी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवारों को दस्त रोग से बचाव, ओआरएस एवं जिंक के उपयोग तथा स्वच्छता के महत्व की जानकारी देंगे। पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों में ओआरएस एवं जिंक का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि दस्त होने पर बच्चे को तुरंत ओआरएस घोल दें, जिंक की गोलियां चिकित्सकीय परामर्श अनुसार दें तथा आवश्यकता पडऩे पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और समय पर उपचार अपनाकर दस्त रोग के गंभीर परिणामों से प्रभावी रूप से बचा जा सकता है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.