News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

टिब्बी शहरी सेवा शिविर

टिब्बी शहरी सेवा शिविर

दिव्यांग श्री भूपेन्द्र कुमार को शिविर में तत्काल मिली ट्राईसाइकिल

शहरी सेवा शिविर में मिला लाभ, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जताया आभार

हनुमानगढ़/टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत नगरपालिका टिब्बी क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 एवं 5 में गुरुवार को आयोजित शिविर में दिव्यांगजन को तत्काल राहत प्रदान करते हुए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

टिब्बी निवासी दिव्यांग भूपेन्द्र कुमार, जो चलन निःशक्तता से पीड़ित हैं, ने शिविर में सहायता के लिए आवेदन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संयुक्त सहायता अनुदान उपकरण योजना के तहत उनका आवेदन मौके पर ही पूर्ण करवाया गया तथा तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया।

ट्राईसाइकिल मिलने पर श्री भूपेन्द्र कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे उनकी दैनिक गतिविधियों एवं आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, श्री महंगा सिंह, श्री जगदीश कसवां, श्री ओम सोनी, शिविर प्रभारी श्री बृजेश सोनी, श्रीमती सुमित्रा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कार्मिक सुश्री आईना उपस्थित रहीं। अतिथियों ने श्री भूपेन्द्र कुमार को ट्राईसाइकिल एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

__

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.