News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

महिला कार्यकर्ताओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

महिला कार्यकर्ताओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान’ का समापन

कार्यकर्ताओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण अबलिया संकल्प

टिब्बी। महिला अधिकारिता विभाग टिब्बी के सुपरवाइजर एवं साथीनों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान’ का ब्लॉक स्तर पर समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित साथीनों को जल की प्रत्येक बूंद के महत्व से अवगत कराते हुए जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सभी ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में साथीनों को पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया तथा जन-अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.