News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

किसानों को गेहूं विक्रय में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग

किसानों को गेहूं विक्रय में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग

गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने, बारदाने की उपलब्धता और अवधि बढ़ाने की मांग

मुख्यमंत्री से मिले सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ 

श्रीगंगानगर। सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं रसद विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर गेहूं उत्पादक जिले श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के किसानों को गेहूं विक्रय में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने, गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाने तथा खरीद अवधि में विस्तार किए जाने की मांग रखी।

विधायक श्री बराड़ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों को बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में गेहूं का उत्पादन बंपर हुआ है, जिसके कारण मंडियों में गेहूं की आवक भी काफी अधिक हो रही है। उन्होंने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गेहूं खरीद लक्ष्य में वृद्धि तथा खरीद अवधि का विस्तार किया जाना आवश्यक है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी किसान को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा बारदाना उपलब्धता, गेहूं खरीद लक्ष्य वृद्धि एवं खरीद अवधि विस्तार संबंधी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक श्री बराड़ ने कहा कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ प्रदेश के प्रमुख कृषि क्षेत्र हैं और किसानों की उपज का सुचारू क्रय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.