News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

टिब्बी में तीन दिवसीय समर कैंप 7 जून से शुरू

टिब्बी में तीन दिवसीय समर कैंप 7 जून से शुरू

ब्रह्माकुमारीज द्वारा बच्चों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप 7 जून से शुरू

टिब्बी। शहर के वार्ड 15 में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेंटर द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण के उद्देश्य से 7 जून से 9 जून तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन 7 जून को सायं 5 बजे किया जाएगा।

शिविर में 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा, जीवन मूल्यों एवं प्रेरणादायक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कला एवं रचनात्मक कार्यशाला, योगाभ्यास तथा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन होगा, जिससे बच्चों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके।

सेंटर संचालिका ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने बताया कि शिविर सीखे.... बढ़े.... मुस्कराएं की थीम पर आयोजित होगा। जिस मुख्य उद्देश्य बच्चों को अवकाश के समय का सदुपयोग करते हुए संस्कारवान, आत्मनिर्भर एवं सकारात्मक सोच वाला नागरिक बनाना है। शिविर प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होगा। अभिभावकों से अपने बच्चों को शिविर में भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया है। समर कैंप की अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9351749790 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.