News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

भाखरावाली में जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई

भाखरावाली में जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई

संगरिया के भाखरावाली में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

बिजली, पानी और रास्ते से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के दिए निर्देश

पंचायत घर में परिंडे बांधकर दिया पक्षी मित्र संदेश, लाइब्रेरी व जोहड़ का किया निरीक्षण

अंडरपास निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने की हिदायत, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

संगरिया: राज्य सरकार के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज ब्लॉक संगरिया की ग्राम पंचायत भाखरावाली में जिला कलेक्टर खुशाल यादव की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनसे जिला कलेक्टर ने सीधे संवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति, पेयजल, रास्ते के विवाद और खाला (सिंचाई नाले) से संबंधित शिकायतें जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समस्याओं का तुरंत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के पश्चात जिला कलेक्टर ने विभिन्न सामाजिक एवं विकास कार्यों का जायजा लिया

पक्षी मित्र संदेश: 

पर्यावरण संरक्षण और मूक पक्षियों के लिए जिला कलेक्टर ने पंचायत घर परिसर में परिंडे बांधकर आमजन को जागरूक किया।

जोहड़ व लाइब्रेरी का निरीक्षण: 

जिला कलेक्टर ने गांव के पारंपरिक जोहड़ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, गांव में युवाओं के लिए संचालित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।

अंडरपास निर्माण का किया निरीक्षण: 

शहर में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।

उपखंड कार्यालय में समीक्षा व रॉकेट लर्निंग बैठक

क्षेत्रीय दौरों के बाद उपखंड कार्यालय संगरिया में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लंबित विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ 'रॉकेट लर्निंग' कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विशेष बैठक की गई, जिसमें बच्चों की शुरुआती शिक्षा और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

ये रहे उपस्थित

इस पूरे दौरे और जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी  जय कौशिक, तहसीलदार मोनिका बंसल, विकास अधिकारी राजेश कुमार, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.