News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 की तैयारियां पूर्ण, 

टिब्बी में 21 जून को "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर होंगे व्यापक योग कार्यक्रम


टिब्बी। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर उपखंड कार्यालय टिब्बी में उपखंड अधिकारी श्री सत्यनारायण सुथार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" “Yoga for Health Ageing” के तहत उपखंड स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।

उपखंड स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), टिब्बी में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच, ध्वनि व्यवस्था, पेयजल, सफाई, चिकित्सा सहायता तथा अतिथियों के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर पालिका, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजीविका, पंचायत समिति तथा पुलिस प्रशासन को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल के सदस्यों तथा आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर, योग सत्र आयोजित होंगे। सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित कराने तथा संस्थानों को 21 जून को खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा कार्यस्थलों, अमृत सरोवरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय पर उपस्थिति एवं गतिविधियों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.