News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

प्रभारी सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, 

मानसून तैयारियों पर दिया विशेष जोर

हनुमानगढ़। पंचायतीराज आयुक्त, एनएचएम मिशन डायरेक्टर, राजस्थान सरकार में सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव डॉ. जोगा राम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की रैंकिंग, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण, ई-फाइलिंग की प्रगति तथा आगामी मानसून को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन बेहतर समन्वय के साथ किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को अधिकतम लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधन एवं व्यवस्थाए दुरुस्त रखें। उन्होंने जिला स्तरीय मामलों का त्वरित समाधान जिला कलक्टर के माध्यम से तथा राज्य स्तरीय मामलों को तत्काल राज्य सरकार के संज्ञान में लाने के निर्देश भी दिए।

डॉ. जोगा राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए लाभार्थियों को जोड़ने, डिस्कॉम की कुसुम-ए एवं कुसुम-सी योजनाओं, आरडीएसएस, लाडो प्रोत्साहन योजना, उद्यान विभाग द्वारा सोलर पंप स्थापना, कृषि विभाग की ड्रिप, स्प्रिंकलर, डिग्गी, फार्म पॉण्ड एवं तारबंदी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान योजना तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं के निस्तारण तथा ई-फाइलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.