एकलनारी महिला के लिए सारा बनी पालनहार योजना
ग्रामीण सेवा शिविर मे मिल रहा जरूरतमंदों को सहारा
दो एकलनारी महिला पेंशनर के चार बच्चों पालनहार योजना से जोड़कर दिया आर्थिक संबल
टिब्बी। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2026’ के अंतर्गत गांव मसीतांवाली व सलेमगढ़ मसानी में आयोजित शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से दो एकलनारी महिला पेंशनर के चार बच्चों को पालनहार योजना में जोड़कर लाभ प्रदान किया। ग्राम पंचायत मसीतांवाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभाग के कार्मिक बजरंग ने एकल नारी पेंशनर श्रीमती निर्मला के बच्चों सूरजमुखी (15 वर्ष), संजू (16 वर्ष) एवं अनिल (13 वर्ष) तथा ग्राम पंचायत सलेमगढ़ मसानी में आयोजित शिविर में कार्मिक संदीप मील ने एकलनारी पेंशनर श्रीमती मंजू के एक बच्चे सुरेन्द्र (17 वर्ष) को पालनहार योजना से लाभान्वित किया। इस पहल से दोनों परिवारों को आर्थिक संबल मिला तथा बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मसीतांवाली में प्रशासक श्री महेन्द्र ढूकिया , शिविर प्रभारी श्री जगदीश प्रसाद नेहरा, सहायक विकास अधिकारी श्री कर्मजीत जी सोनी, तथा ग्राम पंचायत सलेमगढ़ मसानी में प्रशासक श्री बलजीत सिंह सेखों, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री जसवीर सिंह, शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री पतराम जी गोदारा, आरिफ खान सहायक प्रोग्रामर ने क्रमशः दोनों परिवारों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।योजना का लाभ प्राप्त होने पर दोनों परिवारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का आभार प्रकट किया।

