News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक

जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक

जिला कलक्टर ने की पेयजल कार्यों की समीक्षा

पेयजल योजनाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

हनुमानगढ़। जल जीवन मिशन की कार्य निर्देशिका के अनुसरण में सोमवार को जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में जिला जल और स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक जिला कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  बैठक में जल जीवन मिशन (जे.जे.एम.) के अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं की प्रगति, डीटीयू का गठन किया गया।

बैठक में अधीक्षण अभियन्ता श्री मनिन्द्र गोदारा द्वारा अवगत करवाया गया कि जिला हनुमानगढ़ में 2,92,514 घरो के विरूद्ध अब तक 2,65,669 को जल संबंध जारी किये जा चुके है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा शेष रहे एफएचटीसी को जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिये गये और साथ ही जिले में चल रही पेयजल योजनाओं की भोतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने स्पष्ट निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होने जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुके प्रोजेक्टस के हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्य में तेजी लाने और बकाया मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।

बैठक में डॉ. खुशाल यादव जिला कलक्टर हनुमानगढ ओपी बिश्नोई मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हनुमानगढ, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निमार्ण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता विधुत विभाग, डॉ. नवनीत शर्मा सीएमएचओं सहित जलदाय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.