News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की अपील

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की अपील

अनाधिकृत एवं संदिग्ध आधार केंद्रों की सूचना देने की अपील

हनुमानगढ़। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के आमजन से अपील की गई है कि आधार सेवाओं का लाभ केवल अधिकृत आधार केंद्रों से ही प्राप्त करें। विभाग ने बताया कि RISL के अंतर्गत संचालित अधिकृत आधार केंद्रों की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विभाग के अनुसार जिले में संचालित सभी अधिकृत आधार केंद्रों की जानकारी जिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। आमजन आधार संबंधी किसी भी कार्य के लिए केवल अधिकृत केंद्रों का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या धोखाधड़ी से बचा जा सके।

विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अनाधिकृत अथवा संदिग्ध आधार केंद्र संचालित होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, हनुमानगढ़ को दूरभाष नंबर 01552-260909 पर दें।

विभाग ने स्पष्ट किया कि आधार सेवाओं की पारदर्शिता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है। यह अपील जनहित में जारी की गई है, ताकि नागरिक सुरक्षित एवं प्रमाणिक आधार सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.