राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम
जिले में 28 जून से आयोजित होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम
हनुमानगढ़। रविवार 28 जून से जिला हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत रविवार, से 0 से 5 वर्ष तक के नौनिहालों को पोलियो प्रतिरोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 व 30 जून को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी राउंड पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, ए.एन.एम., आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त रहेंगे। डॉ. नवनीत शर्मा ने समस्त अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान कोसफल बनाएं।
