News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला सलाहकार एवं समीक्षा समिति बैठक

जिला सलाहकार एवं समीक्षा समिति बैठक

जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित, 

सरकारी योजनाओं में समय पर वित्त पोषण के निर्देश

हनुमानगढ़। जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की मार्च-2026 की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी श्री रवि गहलावत, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री जुबेर परिहार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक श्री पूरणचंद कुमावत, राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनोज सर्वा सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मीणा ने जिले के बैंकों द्वारा वार्षिक साख योजना के लक्ष्यों के विरुद्ध 98.55 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कमजोर आय वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के तहत सभी पात्र आवेदनों का समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप उद्यम प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन योजनाओं के लंबित आवेदनों का न्यायसंगत एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा निरस्त आवेदनों की सूचना संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रगति का सही आंकलन हो सके। जनप्रतिनिधि श्री दयाराम जाखड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं बैंकिंग सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जिला अग्रणी अधिकारी श्री रवि गहलावत ने री-केवाईसी की महत्ता, बैंकिंग सेवाओं में सुधार, महिला बैंक बीसी की भागीदारी 30 प्रतिशत तक बढ़ाने तथा डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री जुबेर परिहार ने न्यू एएमआई योजना, एग्रीक्लीनिक-एग्रीबिजनेस सेंटर योजना, एआईएफ तथा खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों के तहत निवेश ऋण प्रवाह बढ़ाने और कृषि निवेश को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह ने वर्ष 2025-26 के बैंकिंग आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया कि जिले ने वार्षिक साख योजना के लक्ष्यों के विरुद्ध 98.55 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित वार्षिक साख योजना को बैठक में अनुमोदित किया गया।बैठक के अंत में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी विभागों एवं बैंकों के जिला समन्वयकों का आभार व्यक्त किया।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.