News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ समापन, पेड़ लगाएंगे, पानी बचाएंगे का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ समापन, पेड़ लगाएंगे, पानी बचाएंगे का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समापन, कोहला में हुआ जिला स्तरीय समारोह

पेड़ लगाएंगे, पानी बचाएंगे और प्रदूषण घटाएंगे” जैसे संकल्प ही भविष्य को बनाएंगे सुरक्षित— जिला कलेक्टर

हनुमानगढ़। गंगा दशमी से प्रारम्भ हुए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समापन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कोहला स्थित लव-कुश वाटिका में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ हुआ। 25 मई से 5 जून तक चले इस अभियान के दौरान जिलेभर में जल संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत जल पूजन से हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु और मौसम चक्र मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। कभी अत्यधिक वर्षा तो कभी सूखे जैसी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। जिला कलक्टर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत अधिकाधिक पौधरोपण का आह्वान करते हुए कहा कि “पेड़ लगाएंगे, पानी बचाएंगे और प्रदूषण घटाएंगे” जैसे संकल्प ही भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं संस्थाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जल संरक्षण, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर बल दिया। मियावाकी पद्धति से पौधरोपण जैसे नवाचारों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर वंदे गंगा अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा हाल ही में कोहला क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधि श्री बलवीर बिश्नोई ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप सहू के कोहला क्षेत्र के संरक्षण, चारदीवारी निर्माण एवं कस्टोडियन भूमि आवंटन निरस्तीकरण में दिए गए योगदान के बारे में बताया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत सांकेतिक वृक्षारोपण करते हुए स्थानीय प्रजातियों के 101 पौधे लगाए गए तथा ग्रामवासियों को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू, पूर्व विधायक श्री धर्मेंद्र मोची, जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, श्री देवेंद्र पारीक, श्री बलवीर बिश्नोई, श्री विकास गुप्ता, श्रीमती नवनीत संधू, श्रीमती किरण मेघवाल, श्री भारत भूषण शर्मा, श्री सुशील जोशी, उप वन संरक्षक श्री सुरेश कुमार आबूसरिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओपी बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.