News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सोमवार को हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर भवन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं दस्तावेज वितरित किए तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को यहां लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

30 जून, मंगलवार को पंचायत समिति हनुमानगढ़ के अमरपुरा थेड़ी एवं कोहला, पीलीबंगा के लिखमीसर, टिब्बी के शेरेंका, भादरा के छानीबड़ी एवं गढ़ीछानी, रावतसर के 10 केडब्ल्यूडी एवं केलनिया, संगरिया के मानकसर तथा नोहर के पांडूसर एवं किंकराली में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर

30 जून, मंगलवार को हनुमानगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 एवं 20 के लिए मुख्य कार्यालय नगर परिषद में, नोहर नगरपालिका में वार्ड संख्या 23 एवं 24 के लिए मीटिंग हॉल नगरपालिका कार्यालय भवन में, पीलीबंगा नगरपालिका में वार्ड संख्या 7 से 12 के लिए नगरपालिका भवन में, गोलूवाला नगरपालिका में वार्ड संख्या 13 के लिए नगरपालिका कार्यालय भवन में, भादरा नगरपालिका में वार्ड संख्या 21 एवं 22 के लिए नगरपालिका टाउन हॉल में, टिब्बी नगरपालिका में वार्ड संख्या 12 के लिए कार्यालय नगरपालिका भवन में, रावतसर नगरपालिका में वार्ड संख्या 19 के लिए कार्यालय सभागार नगरपालिका में तथा संगरिया नगरपालिका में वार्ड संख्या 17 एवं 18 के लिए कार्यालय सभागार नगरपालिका में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post