चाहूवाली ग्रामीण सेवा शिविर
चाहूवाली ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिली राहत,
स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिली गति
टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए ग्राम पंचायत चाहूवाली में गुरुवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज विभाग द्वारा मुखराम पुत्र कुरड़ाराम, अमित कुमार पुत्र ख्याली राम सहित 15 परिवारों को स्वामित्व योजनांतर्गत पट्टे जारी कर राहत प्रदान की । जिससे उन परिवारों को आवासीय, ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ मिल पायेगा। लाभान्वित परिवारों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
![]() |
शिविर में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के उपस्थित होने से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान की सुविधा मिल रही है। वही विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को भी स्वीकृत करने से विकास कार्यों को गति मिल रही है। वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो रहा है। शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता हेतु आईएचएचएल 10, सोखते गड्ढे 10 निर्माण हेतु स्वीकृत किए। वही 5 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी एबीडीओ श्री जसवीर सिंह, नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, प्रधानाचार्य लालचंद गुडेसर प्रगति प्रसार अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी काशीराम बागड़ी, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

