News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रत्येक स्कूल से नवाचार आइडिया मांगे

इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रत्येक स्कूल से नवाचार आइडिया मांगे

15 सितंबर तक होंगे इंस्पायर अवार्ड के नामांकन, प्रत्येक विद्यालय से भेजे जाएंगे पांच नवाचार आइडिया

हनुमानगढ़। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी 15 सितंबर 2026 तक अपने नवाचार आधारित आइडिया ऑनलाइन नामांकित कर सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी संयुक्त निदेशकों एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय को अधिकतम पांच नवाचारी (इनोवेटिव) आइडिया ई-एमआईएएस (E-MIAS) पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने मॉडल के विकास के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों के मॉडल जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे। जिला स्तर से चयनित 10 प्रतिशत मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी तथा राज्य स्तर से चयनित 10 प्रतिशत मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा वैज्ञानिकों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह योजना वर्ष 2010 से संचालित की जा रही है और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखती है।

गत वर्षों में हनुमानगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने भी इस योजना में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने अपने नवाचारों के माध्यम से जिले का नाम रोशन किया है, जिससे इस वर्ष भी अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.