News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक

ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक

शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की मासिक बैठक संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर दिया गया जोर



टिब्बी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार थोरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति (बीसीसी) की जुलाई माह की मासिक बैठक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, टिब्बी में आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में नवाचारों को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न विभागीय निर्देश जारी किए गए।

बैठक के प्रारंभ में ब्लॉक कार्यालय में नव कार्यभार ग्रहण करने वाले एसीबीईओ द्वितीय राजेश गर्ग, संदर्भ व्यक्ति पवन कुमार, सौरभ बंसल तथा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में नव पदस्थापित प्रधानाचार्यों का ब्लॉक के प्रधानाचार्यों द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री योजना एवं लाडो योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जनाधार ऑथेंटिकेशन की समयबद्ध पूर्णता, विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान, व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में वाचनालय एवं रीडिंग कॉर्नर को सक्रिय रखने तथा मिड-डे मील (एमडीएम) के अंतर्गत खाद्यान्न की ई-राशि डिमांड समय पर भेजने के लिए कहा गया।

उन्होंने स्काउट, ईको क्लब एवं विज्ञान क्लब की नियमित गतिविधियों के संचालन, प्राथमिक कक्षाओं में एफएलएन के तहत बेसलाइन टेस्ट एवं पोर्टफोलियो फाइल संधारण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में प्रार्थना सत्र, एमडीएम वितरण, योग, सेल्फ डिफेंस तथा उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में विज्ञान प्रयोगात्मक कार्य का लिखित दायित्व शिक्षकों को सौंपने के लिए कहा गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक कार्मिक को एक-एक खेल का मेंटोर बनाया जाए तथा आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम और लाइब्रेरी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान जगदीश भाटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.