News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

खाराखेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर

खाराखेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर

ग्रामीण सेवा शिविर बना परित्यक्ता महिला के परिवार का संबल, 

पुत्री को मिला पालनहार योजना का लाभ

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत खाराखेड़ा में आयोजित शिविर एक परित्यक्ता महिला के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी पुत्री को पालनहार योजना का लाभ स्वीकृत किया गया। मनजीत कौर पिछले करीब आठ वर्षों से अपने पति से अलग रहकर अपनी पुत्री सपना का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक परिस्थितियाँ कठिन होने के कारण उन्हें अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य की चिंता सताती रहती थी। ग्रामीण सेवा शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने उनके प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए सपना का नाम पालनहार योजना में शामिल किया। अब योजना के तहत सपना को ₹1500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उसकी शिक्षा, पोषण एवं अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में परिवार को सहारा मिलेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप मील ने प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों में आवश्यक आपत्तियों का समयबद्ध निराकरण कर योजना की स्वीकृति सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा, सह प्रभारी श्री जसवीर सिंह, सहायक कृषि अधिकारी जयप्रकाश सहारण, तथा प्रशासक प्रतिनिधि गुरमेल उपस्थित रहे। योजना का लाभ मिलने पर मनजीत कौर ने राज्य सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर ने उनकी वर्षों की चिंता दूर कर दी है। समय पर मिली इस सहायता से उनकी बेटी के भविष्य को नई उम्मीद और परिवार को आर्थिक संबल मिला है।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post