News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति का जरूरतमंदों की सेवा करने की पहल

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति का जरूरतमंदों की सेवा करने की पहल

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के प्रयासों से 18 दिव्यांगों को मेडिकल प्रमाण-पत्र, 4 को ड्राइविंग लाइसेंस का लाभ

हनुमानगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा एवं उपखंड अधिकारी मांगीलाल सुथार के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान की गई।

समिति अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरबंस लाल सहारण ने बताया कि समिति द्वारा "सेवा ही ध्येय" के उद्देश्य से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुरुवार को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ में डबलीराठान, पीलीबंगा, टिब्बी, हनुमानगढ़, रावतसर, संगरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 18 दिव्यांगजनों की आवश्यक चिकित्सकीय जांच करवाकर उन्हें विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाए गए।

जिला चिकित्सालय के उप-नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में गठित मेडिकल बोर्ड की विशेषज्ञ टीम ने सभी आवश्यक परीक्षण पूर्ण कर मौके पर ही प्रमाण-पत्र जारी किए। मेडिकल बोर्ड में ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन, ईएनटी, मानसिक रोग, नेत्र रोग, सर्जरी, शिशु रोग तथा फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इसके अतिरिक्त समिति के प्रयासों से सेठ मिढाराम दमानी अस्पताल (पीबीएम), बीकानेर में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. निरूपा जैन की उपस्थिति में 7 मंदबुद्धि श्रेणी के आवेदकों के आईक्यू टेस्ट तथा ईएनटी विभाग में एक 7 वर्षीय मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित बच्चे का बीईआरए (BERA) टेस्ट भी कराया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

समिति ने जिला परिवहन कार्यालय हनुमानगढ़ एवं जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम के सहयोग से 4 दिव्यांगजनों के दिव्यांग ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी करवाए, जिससे उन्हें मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

मौके पर ही मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने जिला चिकित्सालय, जिला परिवहन कार्यालय की टीम तथा समिति अध्यक्ष हरबंस लाल सहारण एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सेवा कार्य में जिला चिकित्सालय के उप-नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार जांगिड़, रोगी मित्र नरेंद्र सिंह राजपूत कोहला, समिति सदस्य हेमंत शाक्य, सुरेन्द्रपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिलोचना, समाजसेवी सलीम खान, ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के अधिकार मित्र अनिल मीणा तथा ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.