News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान में पोस्टर का किया cçv

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान में पोस्टर का किया cçv

जिला कलक्टर ने किया 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के पोस्टर का विमोचन

27 जुलाई को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में भागीदारी की अपील

हनुमानगढ़। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न जनजागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन आज जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव (आईएएस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रीति ने जिला कलक्टर को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के सभी युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, युवा क्लबों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्वयंसेवी संगठनों से अभियान में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 तक  जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आवेदन लिए जाएंगे।

प्रतियोगिताओं में लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, पेंटिंग, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी विधाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभियान से जुड़ सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा।विस्तृत जानकारी के लिए 8168285185 पर संपर्क कर सकते है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.