News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक

चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक

चुनाव तैयारियों के तहत डेटा अद्यतन हेतु प्रशिक्षण आयोजित
 

हनुमानगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज व नगरीय निकायों की चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त कार्मिकों के डाटा अद्यतन हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त डीडीओ स्टाफ का एम्प्लोयी मैनेजमेंट सिस्टम (ईएमएस) वेब पोर्टल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तर के समस्त डीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े।

बैठक में डीआईओ श्री शैलेन्द्र कुमार व सहायक लेखाधिकारी प्रथम श्री रतन सिंह ने एनआईसी द्वारा तैयार पोर्टल पर कार्मिकों का डाटा अद्यतन करने की पूर्ण जानकारी दी। श्री रतन सिंह ने बताया की प्रथम रेणडमाईजेशन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसी उपलब्ध सॉफ्टवेयर पर डाटा स्थानांतरण कर रेणडमाईजेशन कर कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसलिए समस्त डीडीओ अपने अधीनस्थ कार्मिकों का डाटा अद्यतन करते हुए पूर्ण सावधानी बरतें। 

यह डाटा पूर्व में फरवरी 2026 में अद्यतन किया जा चुका था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा कई कार्मिकों के स्थान्नतरण के कारण अब पुनः प्रशिक्षण प्रदान कर डाटा अद्यतन करवाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश प्रदान किए की जिन कार्मिकों का स्थान्नतरण दूसरे कार्यालय में हो गया है, सेवनिवर्त कार्मिकों, मृत कार्मिकों अथवा किसी कार्यालय में नए कार्मिक ने कार्यग्रहण किया है तो उनका डाटा कार्यालय में वर्तमान स्टाफ स्थिति अनुसार अद्यतन करवाए।

डीआईओ श्री शैलेन्द्र कुमार धनवारिया ने बताया की जिले में किसी भी डीडीओ कार्यालय को ईएमएस पोर्टल पर डाटा अद्यतन करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो अपने सब ट्रेजरी कार्यालय या एनआईसी कार्यालय से सम्पर्क कर सकता है। पोर्टल पर डाटा अद्यतन की अंतिम दिनांक 31 जुलाई, 2026 है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक डीआईओ श्री भंवर कुमार मीना, सहायक प्रोग्रामर श्री हरिप्रसाद, श्री शांतनु व अन्य एनआईसी स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post