जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक
जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 19 प्रकरणों की समीक्षा, जनसुनवाई में त्वरित निस्तारण के निर्देश
हनुमानगढ़। आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व में प्राप्त 19 प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा जनसुनवाई में परिवादो को सुनकर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद एसीईओ श्री देशराज, एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार, सहायक निदेशक लोक सेवाएं डॉ. दिव्या, श्री देवेंद्र पारीक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।


