News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत : जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर

हनुमानगढ़। युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए चित्रकला, नारा लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत, समूह नृत्य तथा लघु फिल्म (रील) निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

इच्छुक युवा 29 जुलाई तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 7297992263 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post