News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रावतसर में जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

रावतसर में जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

रावतसर दौरे पर जिला कलक्टर ने विद्यालय, पशु चिकित्सालय, पुलिस थाना व तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सोमवार को रावतसर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने पल्लू के केलनिया स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता परखी तथा उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, भोजन एवं विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने केलनिया राजकीय पशु चिकित्सा उपकेंद्र का निरीक्षण कर पशुओं के लिए उपलब्ध दवा स्टॉक एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पशुपालकों एवं ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।

जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसरासर एवं एक पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया। बिसरासर में उन्होंने एक उत्कृष्ट कृषक के खेत का भ्रमण कर खजूर की खेती का अवलोकन किया तथा किसान से खेती की तकनीक और उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

दौरे के दौरान उन्होंने पल्लू पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, रावतसर उपखंड कार्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय रावतसर का भी औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों में उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अधिकारियों को आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.