जिला स्थापना दिवस पर कार्यक्रम
जिला स्थापना दिवस पर ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रम
पंचायत स्तर पर क्विज, तिरंगा सम्मान रैली, वृक्षारोपण, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन
टिब्बी। जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'पंच गौरव भटनेर उत्सव-2026' के तहत शुक्रवार को ब्लॉक के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) एवं सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के लिए आयोजित की गई। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें शनिवार को होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं ब्लॉक स्तर की विजेता जूनियर एवं सीनियर टीमें रविवार को प्रातः 10 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
इसके अलावा ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों में तिरंगा सम्मान रैली, वृक्षारोपण, मानव श्रृंखला, रंगोली, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, खो-खो, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
![]() |
एसीबीईओ श्री रोहिताश चुघ ने बताया कि जिला स्थापना दिवस के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यालयों में आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने उत्साह से सक्रिय सहभागिता कर उत्सव मनाया। वही चित्रकला प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसमें विद्यार्थियों के साथ आमजन भी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां 11 जुलाई, 2026 को सायं 5 बजे तक स्वीकार की जाएगी।





