News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

साबुआना ग्रामीण सेवा शिविर

साबुआना ग्रामीण सेवा शिविर


शिविर में 6 संयुक्त कृषि खातों का आपसी सहमति से विभाजन, 

30 काश्तकार हुए लाभान्वित, मिली राहत

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 प्रभावी जनसेवा का माध्यम बन रहे हैं। शुक्रवार को टिब्बी ब्लॉक की ग्राम पंचायत साबुआना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग ने वर्षों से लंबित संयुक्त कृषि खातों के मामलों का निस्तारण करते हुए किसानों को बड़ी राहत प्रदान की। 

शिविर में राजस्व विभाग ने आपसी सहमति के आधार पर 6 संयुक्त कृषि खातों का विभाजन कर 30 काश्तकार लाभान्वित हुए। संयुक्त खातों के कारण विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की समस्या लेकर पहुंचे किसानों की शिकायतों पर शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी श्री राधाकृष्ण कड़वासरा तथा सह प्रभारी नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा ने राजस्व विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 

राजस्व टीम ने भू अभिलेख निरीक्षक श्री लेखराम डाल व राजस्व पटवारी श्री दीपक सिंह चौहान ने संबंधित खातों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर खाता विभाजन के प्रस्ताव तैयार किए और उन्हें नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 की धारा 53(2) एवं धारा 48 के प्रावधानों के तहत प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 30 किसानों को लाभान्वित किया। 

खाता विभाजन के बाद लाभान्वित किसानों ने राज्य सरकार एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया। किसानों ने बताया कि अब वे फार्मर आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि अनुदान योजनाओं, ऋण सुविधा तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण होने से सरकार की जनकल्याण एवं सुशासन की मंशा साकार हो रही है।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.