News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण के लिए निकलेगी लॉटरी 18 अगस्त को

सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण के लिए निकलेगी लॉटरी 18 अगस्त को

18 अगस्त को टिब्बी में होगा पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण का वर्गीकरण


टिब्बी। आगामी पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) हनुमानगढ़ के 13 अगस्त 2026 के पत्र के संदर्भ में टिब्बी पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र के लिए सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की कार्रवाई अर्थात लॉटरी प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय सभागार कक्ष, टिब्बी में होगी।

उपखंड अधिकारी टिब्बी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत पदों का आरक्षण वर्गीकरण एवं श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। कार्यक्रम के मद्देनजर प्रातः 11 बजे पर्याप्त पुलिस जाब्ता एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस थाना टिब्बी को निर्देशित किया गया है। इससे संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post