80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
स्वतंत्रता दिवस समारोह में 73 प्रतिभाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान
15 अगस्त को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टिब्बी के खेल मैदान में आयोजित होगा उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह
टिब्बी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को उपखंड क्षेत्र टिब्बी का मुख्य समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टिब्बी के पीछे स्थित खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 73 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टिब्बी की ओर से जारी सूची के अनुसार सम्मानित होने वालों में युद्ध वीरता एवं राष्ट्र सेवा के लिए पूर्व सैनिक दर्शन सिंह, मुख्तयार सिंह, शिव भगवान, स्वर्गीय कणाद सिंह,अधिवक्ता अनिल सिडाना, विजयपाल पारीक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मी, डॉ गगन कुमार, श्रीमती सुनीता, रामकुमार, श्रीमती राजवीर कौर, श्रीमती हीना रानी, श्रीमती ममता, विद्युत विभाग के जेईएन पंकज गिरी, टेक्नीशियन श्री राजेंद्र, वाणिज्यिक सहायक श्री महिपाल इंखिया, पीएचईडी के पंप चालक विश्वामित्र, सहायक ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, पशुपालन विभाग के कार्मिक, अदरिश भाटी अनिता, पंकज गिरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम विकास अधिकारी इमरान खान, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, जेटीए जगतार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर हरप्रीत सिंह, सहायक जगदीश कुमार, समाजसेवी राजेंद्र, गुरचरण सिंह, कानूनगो सचिन शर्मा, कनिष्ठ लेखाकार सुश्री दीपा, पटवारी तुकेश कुमार, मुकेश सहारण प्रधानाचार्य विमल प्रकाश, गुरचरण सिंह, उपप्राचार्य महेश कुमार बरायड, प्राध्यापक प्रहलाद कुमार, राजकुमार, सत्यपाल, मुराद खान, श्रीमती गुंजन, वरिष्ठ अध्यापक सुश्री शकुंतला, पालिका वरिष्ठ सहायक श्रीमती सुमित्रा, हरबंश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोवर्धन दास, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नीलमपाल, अध्यापक सुमन पूनिया, किरण सोलंकी, सुभाष चन्द्र, नरेश कुमार, प्रयोगशाला सहायक शुहालश्री दीपा, छात्रा अर्चना, शैलजा, प्रिया, दीक्षा बिश्नोई, दिव्यज्योति, भामाशाह अशोक कुमार, राकेश कुमार, दयाराम, विनोद कुमार, अर्जुन लाल, मेना बाई, छात्रा वर्षा, छात्र अर्शदीप, गेस्ट फैकल्टी अध्यापक संदीप चाहर, प्राचार्य डॉ नरेश कुमार, कृषि पर्यवेक्षक रणजीत कुमार, ब्लॉक समन्वयक सुनील कुमार, क्लस्टर मैनेजर श्रीमती मंजू, मुरलीधर, सहायक चंद्रमोहन सैनी, भूपाराम बीएलओ, मंगतूराम आदि को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान सूची में 1962, 1965 एवं 1971 के युद्धों में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी शामिल किया गया है। साथ ही राजस्व एवं न्यायिक मामलों में प्रभावी पैरवी, स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य, पशुपालन विभाग में टीकाकरण एवं ऑनलाइन कार्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा स्वच्छता कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों में भवन निर्माण, शैक्षिक संसाधनों के विकास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा। खेल, उच्च शिक्षा, सामाजिक सहभागिता एवं विभिन्न सरकारी अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी समारोह में सम्मान मिलेगा।
उपखंड प्रशासन ने सभी चयनित सम्मानितजनों को 15 अगस्त को प्रातः सवा 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आमजन भी सहभागिता करेंगे।
