News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

इंदिरा गांधी फीडर की आरडी-636 स्थित पुल है

इंदिरा गांधी फीडर की आरडी-636 स्थित पुल है

इंदिरा गांधी फीडर आरडी-636 पुल पर निर्माण कार्य के चलते 24 घंटे यातायात रहेगा बंद

टिब्बी। इंदिरा गांधी फीडर की आरडी-636 स्थित पुल पर चल रहे जीर्णोद्धार (Renovation) एवं विशेष मरम्मत कार्य के अंतिम चरण को सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पूरा करने के लिए 2 अगस्त 2026 को प्रातः 6:00 बजे से आगामी 24 घंटे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।

सहायक अभियंता, जल संसाधन रेगुलेशन उपखण्ड द्वितीय, हनुमानगढ़ द्वारा उपखंड मजिस्ट्रेट, टिब्बी को भेजे गए पत्र के अनुसार पुल पर कुल 18 पाइलों में से 16 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि मध्य भाग में स्थित शेष 2 पाइलों का निर्माण कार्य किया जाना शेष है। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए उक्त अवधि में पुल पर यातायात रोकना आवश्यक है।

इस संबंध में उपखंड मजिस्ट्रेट, टिब्बी ने पुलिस थाना टिब्बी एवं तलवाड़ा के थानाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 2 अगस्त प्रातः 6:00 बजे से 24 घंटे तक यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाए तथा आवश्यक पुलिस बल, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।

प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.