80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं गरिमा से मनाया
हनुमानगढ़ पुलिस ने उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हनुमानगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने पुलिस लाइन हनुमानगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और मिठाई वितरित की गई। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा देशहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हनुमानगढ़ पुलिस ने नागरिकों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
