News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

टिब्बी में "हर घर तिरंगा अभियान" (9अगस्त से 17 अगस्त तक) का तिरंगा प्रभात फेरी एवं रैली से किया शुभारंभ

तिरंगे के साथ कदम बढ़ाएं—राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश

टिब्बी। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत रविवार को टिब्बी उपखंड मुख्यालय पर तिरंगा प्रभात फेरी एवं रैली के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी उपखंड कार्यालय से बीडीओ राधाकृष्ण कड़वासरा, अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सेनी, एसीबीईओ रोहिताश चुघ, राजेश गर्ग एवं आरपी पवन कुमार बिश्नोई की उपस्थिति में रवाना हुई।

तिरंगा प्रभात फेरी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों एवं गीतों के साथ प्रतिभागियों ने मुख्य बाजार से होते हुए अंबेडकर चौक तक रैली निकाली तथा पुनः एसडीएम कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया।

इस अवसर पर ‘तिरंगे के साथ कदम बढ़ाएं—राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं’ की थीम के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

इसी क्रम में टिब्बी उपखंड के नगरपालिका क्षेत्र सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी स्थानीय स्तर पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। इनमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा, विद्यार्थी तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अधिकारियों ने आमजन से 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.