News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस पर तीन दिवसीय किशोर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस पर तीन दिवसीय किशोर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

11 से 13 अगस्त तक जिले में चलेगा किशोर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस पर स्कूलों में स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जागरूकता गतिविधियां होंगी

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस के अवसर पर जिले में 11 से 13 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने जिले के संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने खंड में कार्यक्रम की गतिविधियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर परामर्श, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जागरूकता उपलब्ध कराना है। इस दौरान शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के समन्वय से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के किशोर-किशोरियों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। इनमें एनीमिया, युवा एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशे से बचाव, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। किशोरों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकता के अनुसार उन्हें उपचार एवं परामर्श के लिए स्वास्थ्य संस्थानों तथा उजाला केंद्रों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों की पहचान, स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ सत्र एवं रेफरल जैसी गतिविधियां भी होंगी। विभाग द्वारा कार्यक्रम की गतिविधियों की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में तैयार कर राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि 11 से 13 अगस्त तक सभी निर्धारित गतिविधियां प्रभावी रूप से आयोजित हों, ताकि अधिक से अधिक किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.