News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का होगा दक्षता आंकलन

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का होगा दक्षता आंकलन

कक्षा 2 से 5 के विद्यार्थियों के लिए 22 अगस्त को होगा आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता का आंकलन (FLN Assessment)

बीकानेर। राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी एवं गणित विषय का केंद्रीकृत FLN Assessment 22 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं (Foundational Literacy and Numeracy) का आकलन कर उनके अधिगम स्तर का विश्लेषण करना है।

शिक्षा विभाग निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विषय का प्रश्न-पत्र एक घंटे का होगा। प्रत्येक विषय में 20 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। विद्यार्थियों का मूल्यांकन निर्धारित Competency के अनुसार किया जाएगा और प्राप्तांकों का Competency-wise अभिलेखीकरण किया जाएगा।

प्रश्न-पत्र की उपलब्धता

प्रश्न-पत्र निर्धारित तिथि से पूर्व शालादर्पण पोर्टल एवं Shikshak App पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। संस्था प्रधान प्रश्न-पत्र की गोपनीयता एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करेंगे। हिन्दी एवं गणित के प्रश्न-पत्र निर्धारित कक्षाओं में ही करवाए जाएंगे।

मूल्यांकन एवं ऑनलाइन अंक प्रविष्टि

Assessment के बाद उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी के Competency-wise प्राप्तांकों को निर्धारित मैपिंग के अनुसार दर्ज किया जाएगा।शालादर्पण मॉड्यूल में सुविधा उपलब्ध होने के बाद 30 अगस्त 2026 तक विद्यार्थियों के Competency-wise प्राप्तांकों की ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य रूप से की जानी है। शिक्षा विभाग ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथि पर Assessment का शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन करवाते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.