हर घर तिरंगा अभियान
आजादी की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
देशभक्ति गीतों, स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और तिरंगा थीम से सजेगा कार्यक्रम
टिब्बी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 14 अगस्त 2026 को टिब्बी में उपखंड स्तरीय तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7:00 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टिब्बी के पीछे स्थित खेल मैदान में होगा।
कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत एवं गीतों के साथ स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम्, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों का प्रसारण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार सारन एवं नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी श्री सुनील कुमार सैनी को सौंपी गई है। ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विकास अधिकारी, पंचायत समिति टिब्बी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों एवं सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों/शहीदों के परिवारों को भी आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, स्थानीय कलाकारों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता के निर्देश दिए है।
उपखंड प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
