News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जल अर्पण कार्यक्रम

जल अर्पण कार्यक्रम

जिले के 70 गांवों में आयोजित हुआ जल अर्पण कार्यक्रम

हनुमानगढ़। जल अर्पण कार्यक्रम के तहत राज्य स्तर पर रविवार को आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम के तहत हनुमानगढ़ जिले में भी जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम अग्रसेन भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित हुआ।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण योजनाओं का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण किया गया।

जल अर्पण कार्यक्रम के तहत हनुमानगढ़ जिले के 70 गांवों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें जल शपथ, जल वंदन, जल संरक्षण के संदेश के साथ रैली, जल बंधन तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण योजनाओं का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण शामिल रहा। मुख्य कार्यक्रम का सीधा लाईव प्रसारण जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पेयजल योजनाओं के संचालन एवं संधारण में सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.