News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कृषि विद्यार्थियों से किया संवाद

कृषि विद्यार्थियों से किया संवाद

कुलगुरु डॉ. दुबे ने कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में विद्यार्थियों से किया संवाद

हनुमानगढ़। कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र बाबू दुबे ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया । इस दौरान कुल गुरु ने विद्यार्थियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मकता से विचार करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. हनुमाना राम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कुल गुरु डॉ. दुबे ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपनी ऊर्जा का उपयोग अध्ययन एवं भविष्य निर्माण में लगाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के अधिष्ठाता डॉ. हनुमाना राम, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. एस. आचार्य, डॉ. चन्द्रभान, डॉ. उपेन्द्र मील एवं डॉ. हरजिन्दर सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.