News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

स्वास्थ्य संस्थाओं का कायाकल्प कार्यक्रम

स्वास्थ्य संस्थाओं का कायाकल्प कार्यक्रम

कायाकल्प कार्यक्रम में 76 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली 45.35 लाख की पुरस्कार एवं प्रशंसा राशि

हनुमानगढ़ जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि

हनुमानगढ़। कायाकल्प कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत हनुमानगढ़ जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं ने स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, मरीजों के लिए बेहतर सेवाओं एवं गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उपलब्ध पुरस्कार सूची के अनुसार जिले की 76 स्वास्थ्य संस्थाओं को विभिन्न श्रेणियों में 45,35,000 पुरस्कार एवं प्रशंसा राशि प्रदान की गई है। हनुमानगढ़ जिले की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के कुशल नेतृत्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश शर्मा तथा जिला गुणवत्ता नोडल एवं रावतसर बीसीएमओ डॉ. मनिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों में जिला स्तर पर निरंतर किए गए गुणवत्ता सुधार प्रयासों का परिणाम बताया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि समस्त स्तरों पर किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले की 76 स्वास्थ्य संस्थाओं ने कायाकल्प कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 45.35 लाख रुपए की पुरस्कार एवं प्रशंसा राशि अर्जित की है। यह उपलब्धि हनुमानगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं मरीज-केन्द्रित स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस उपलब्धि को साकार करने में जिला एवं ब्लॉक क्वालिटी टीम के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं फील्ड स्तर पर किए गए प्रयासों के साथ-साथ संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सीएचओ तथा सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत, टीमवर्क और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हनुमानगढ़ ने इस उपलब्धि के लिए जिले की सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सीएचओ, एएनएम नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा जिला एवं ब्लॉक क्वालिटी टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

जिला चिकित्सालय : हनुमानगढ़ टाउन स्थित एमजीएम जिला चिकित्सालय को कायाकल्प कार्यक्रम में प्रशंसा श्रेणी के अंतर्गत 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्राप्त होगी।

सीएचसी : सीएचसी रावतसर ने रनर अप स्थान प्राप्त करते हुए 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि अर्जित की है। इसके अतिरिक्त जिले की 7 सीएचसी संस्थाओं को प्रशंसा के रूप में 1-1 लाख रुपए की राशि प्राप्त होगी।

पीएचसी : ब्लॉक टिब्बी की मिर्जावालीमेर पीएचसी ने विनर का स्थान प्राप्त कर 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि हासिल की है। इसके साथ ही जिले की 20 पीएचसी संस्थाओं को 50-50 हजार रुपए प्रशंसा अंतर्गत पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है।

सबसेंटर : सबसेंटर धन्नासर ने विनर का स्थान प्राप्त करते हुए 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्राप्त की है। सबसेंटर ललाना उत्तराधा ने रनर अप प्रथम का स्थान प्राप्त कर 50 हजार रुपए एवं सबसेंटर भुरानपुरा 11 आरडब्ल्यूडी ने रनर अप द्वितीय का स्थान प्राप्त कर 35 हजार रुपए की पुरस्कार राशि हासिल की है। इसके अतिरिक्त जिले की 40 सबसेंटर संस्थाओं को प्रशंसा राशि के अंतर्गत 25 हजार रुपए प्रति संस्था की राशि प्रदान की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.