News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक बूथ पर होंगे दो वालंटियर्स

दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक बूथ पर होंगे दो वालंटियर्स

नगर निकाय चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक बूथ पर दो वालंटियर्स की होगी व्यवस्था



हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव-2026 के दौरान विशेष योग्यजन (PwDs) मतदाताओं को मतदान में आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक मतदान बूथ पर दो वालंटियर्स की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा हनुमानगढ़ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रवार एवं यथावार वालंटियर्स नियुक्त किए जाएंगे। नियुक्त वालंटियर्स की सूची सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हनुमानगढ़ के विशेष योग्यजन सुविधा प्रकोष्ठ को उपलब्ध करवाई जाएगी।

निर्देशों में बताया गया है कि विशेष योग्यजन मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वालंटियर्स द्वारा आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वालंटियर्स की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.