हनुमानगढ़ में युवा संबल रोजगार मेला
18 अगस्त को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लगेगा युवा संबल रोजगार मेला
30 से अधिक निजी कंपनियां करेंगी बेरोजगार युवाओं का प्राथमिक चयन, जिला कलेक्टर ने किया पंजीकरण क्यूआर कोड का विमोचन
हनुमानगढ़। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 18 अगस्त, 2026 को राजीव गांधी खेल स्टेडियम, हनुमानगढ़ में एक दिवसीय युवा संबल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय श्री दिनेश चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में देश, राज्य एवं जिले की 30 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेगी तथा बेरोजगार युवाओं का विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक चयन करेंगी।
रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा ने मेले के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु क्यूआर कोड का विमोचन किया।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार युवा क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं तथा रोजगार मेले में भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से मेले में पंजीकरण कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

