News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पीरकामड़िया में क्रिकेट प्रतियोगिता

पीरकामड़िया में क्रिकेट प्रतियोगिता

पीरकामड़िया में 13 से 15 सितंबर तक होगा क्रिकेट महाकुंभ

अंडर क्रिकेट प्रतियोगिता में 12-12 टीमों के दो पूल के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

टिब्बी (हनुमानगढ़)। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आनन्द अंडर क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन पीरकामड़िया में 13 से 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 12-12 टीमों के दो पूल के बीच मुकाबले होंगे तथा सभी मैच 6-6 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में गांव के सभी खिलाड़ी 2005 में जन्मे होने चाहिए, जबकि टीम में एक खिलाड़ी वर्ष 2006 का बाहरी खिलाड़ी रखा जा सकेगा।

आकर्षक पुरस्कार

विजेता टीम: ₹11,000 + ट्रॉफी

उपविजेता टीम: ₹5,100 + ट्रॉफी

मैन ऑफ द सीरीज: एलईडी टीवी 

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: सरप्राइज पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: सरप्राइज पुरस्कार

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹1,200 निर्धारित किया गया है। सभी खिलाड़ियों को अपना ओरिजिनल आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.