अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ टिब्बी खंड की बैठक में नई कार्यकारिणी का किया गठन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की खंड टिब्बी कार्यकारिणी का गठन
टिब्बी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान की खंड टिब्बी इकाई की साधारण सभा की बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को दोपहर 12:15 बजे गायत्री मंदिर टिब्बी में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों सहित कार्यकर्ताओं की आगामी गतिविधियों एवं लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, खंड स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की योजना, लंबित समस्याओं के समाधान तथा संगठन के बैंक खाते में आवश्यक बदलाव सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
साधारण सभा में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान, खंड टिब्बी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्री सुनील कुमार को अध्यक्ष, श्री पिंटू वर्मा को मंत्री, श्री गौरीशंकर सुथार को कोषाध्यक्ष, श्री उदाराम गोस्वामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री पवन मुद्गल को पुरुष उपाध्यक्ष तथा श्रीमती परीका को महिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा खंड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन से जुड़े दायित्ववान कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।


