News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सरकारी स्कूल में शैड निर्माण के लिए ßस्वीकृति

सरकारी स्कूल में शैड निर्माण के लिए ßस्वीकृति

संगरिया विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में शेड निर्माण के लिए 74 लाख रुपये स्वीकृत

टिब्बी। संगरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शेड निर्माण कार्यों के लिए कुल 74 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवारों ने खुशी जताते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात बताया है। स्वीकृत राशि से संगरिया क्षेत्र के 5 तथा टिब्बी क्षेत्र के 6 राजकीय विद्यालयों में शेड निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।

संगरिया क्षेत्र के विद्यालय

  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, 
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नुकेरा
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरीपुरा
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नगराना 
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोलांवाली

टिब्बी क्षेत्र के विद्यालय

  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीरकामड़िया
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलेमगढ़ मसानी
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पन्नीवाली
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 4 KSP
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मानक टिब्बी-5 KHR
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, 4-5 RWB

शेड निर्माण होने से विद्यार्थियों को धूप एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिलेगी तथा विद्यालयों में प्रार्थना सभा, सामूहिक गतिविधियों एवं अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने शिक्षा के हित में स्वीकृत इस विकास कार्य के लिए विधायक अभिमन्यु पूनिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post