News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से हनुमानगढ़ में सोलर क्रांति, हजारों घरों का बिजली बिल हुआ शून्य

जिले में 65.64 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के 16,630 रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट स्थापित

पूरे प्रदेश में हनुमानगढ़ जिला पहुंचा चौथे स्थान पर

हनुमानगढ़। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हनुमानगढ़ जिले में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर प्लांट पर 30 हजार से 78 हजार रुपए तक की केंद्रीय सब्सिडी दी जा रही है, जबकि राजस्थान सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को 17 हजार रुपए तक अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है।

जिले में योजना की प्रगति उल्लेखनीय रही है। अब तक जिले में 16,630 रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट स्थापित हो चुके हैं। इनसे कुल 65.64 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित हुई है। साथ ही सब्सिडी से किसानों और आमजन को लाभ मिला है।

जीरो बिजली बिल’ का अनुभव

हनुमानगढ़ के नई ख़ुजा निवासी श्री हरबंश सिंह इस योजना का लाभ लेकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उन्होंने नवंबर, 2024 में 3 किलोवाट का ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाया। करीब 1.10 लाख रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सिडी मिली और नाम मात्र राशि खुद खर्च करनी पड़ी।

श्री हरबंश बताते हैं कि सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। गर्मियों में एसी चलाने के बावजूद बिल नहीं आया, बल्कि सालभर में उन्हें क्रेडिट भी मिला। यानी वे अब बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक भी बन गए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर 1 हजार मेगावाट रूफटॉप सोलर स्थापित क्षमता का कीर्तिमान बनाया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य में अब तक लगभग 2.75 लाख से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। जिससे कुल स्थापित रूफटॉप सोलर क्षमता 1000 मेगावाट से अधिक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही, इस योजना से प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने रूफटॉप सोलर क्षमता की इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम्स के कार्मिकों को बधाई दी है।  

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.